मंगलवार, 14 नवंबर 2023

भारत और 2024

भारत और 2024.

ये वर्ष भारत के लिए साधारण ही रहने वाला है और वैसे ये वर्ष भारत के लिए कुछ मामलों में शुभ रहेगा 
वैसे ये वर्ष लोकतंत्र का वर्ष कहा जाए तो गलत नहीं होगा इस वर्ष लोक लुभावन कार्य ज्यादा होंगे क्योंकि ये वर्ष चुनाव का वर्ष है इस कारण अत्यधिक मात्रा में सत्ता की तरफ से कार्य होगे 
शनि प्रधान वर्ष होने के कारण है इस वर्ष न्यायालय की तरफ से कुछ ऐसे फैसले आयेंगे जो जनता के हित में और सत्ता के विरुद्ध होंगे ।।
महंगाई चर्म पर रहेगी जिससे जनता परेशान रहेगी और अन्न की कमी से जनता परेशान रहेगी 
जमीन, लोहअयस्क, खनिज पदार्थ और अन्य ऐसे पदार्थ में महंगाई चर्म पर होगी ।।
उत्तर भारत में वर्षा सामान्य रहेगी पर अन्य भारत में वर्षा न्यून रहेगी जिससे फसल उत्पादन में गिरावट जारी रहेगी जिससे किसान की स्थिति खराब होगी इसका असर सरकार पर पड़ेगा जो अच्छा नही है ।।
पश्चिम राज्यो में सरकारों में उठा पटक की स्थिति रहेगी और सत्ता परिवर्तन भी होने की स्थिति बनी हुई हैं।।
देश मे अंतरिक्ष के अंदर नई उपलब्धियां हासिल करेगा ।।
देश की सुरक्षा अंतरिक स्तर पर मजबूत होगी पर सीमा पर परेशानी बनी रहेगी।।
इस वर्ष वर्षा सामान्य रहेगी पर कुछ स्थानों पर वर्षा बाढ़ का रूप ले सकती हैं जिससे जनता को परेशानी होगी और सरकार को हानि। पूर्वोत्तर में पहाड़ खिसकने से हानि हो सकती हैं।।
इस वर्ष नौकरी पेशा लोगों को अपनी नौकरी बचाना भी एक युद्ध से कम नहीं होगा रोजगार की स्थिति अच्छी नहीं है इस कारण सरकार से सामने ये एक समस्या बनी रहेगी पूरे वर्ष।।
जनवरी माह में भूकंप और अग्नि कांड होने की संभावना है फरवरी और मार्च अप्रैल में कोई बीमारी जो महामारी बन सकती हैं इस समय प्रकोप रह सकता हैं जुलाई में गर्मी प्रचंड रूप दिखाएगी सितंबर में गर्मी के कारण फसल उत्पादन में गिरावट आ सकती हैं क्योंकि वर्षा कम होगी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पाकिस्तान और वर्ष 2026/2027

नमस्कार मित्रों आज हम पाकिस्तान की बात कर रहे है जिसका स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त 1947 है FACEBOOK मूलांक 5 है जो बुध ग्रह का अंक है भाग्यांक...