रविवार, 7 सितंबर 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का वर्षफल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिन 17 सितंबर को हुआ है इस कारण सर्वप्रथम हमारी तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
अब बात करते हैं इनके वर्षफल कि ये वर्ष मोदी जी के लिए शुभ फल या प्रभाव देने वाला नहीं है इस कारण मोदी जी इस पूरे वर्ष मानसिक शारीरिक रूप से तनाव और दबाव में खुद को महसूस करेंगे क्योंकि इस वर्ष बहुत या अत्यधिक भ्रम की स्थिति बनी रहेगी जिसके कारण ये निर्णय करना मुश्किल होगा कि क्या किया जाए।
आने वाली भावी समस्याओं का आकलन करने और जानने में देर हो सकती हैं जिस के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जो भी कार्य करने के लिए आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे वो लटक जाएंगे या अटक जाएंगे या रुकेंगे कारण कई प्रकार के हो सकते हैं आर्थिक, वैश्विक ओर राजनीतिक।
इस वर्ष मोदी जी को अपने संयम और राजनीति ओर वाक् कला से कार्य को पूरा करना होगा सावधानी से काम करना होगा क्योंकि मित्र ही आपके गुप्त शत्रु बन सकते हैं और विश्वास घात भी हो सकता हैं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये वर्ष शुभ नहीं दिख रहा हैं और इस वर्ष दुर्घटनाओं के योग भी बन रहे हैं सावधानी रखे।
सितंबर ओर अक्टूबर, जनवरी, मार्च मई माह में परेशानी वाला समय है।।

****ये हमारे द्वारा किया गया एक अंक ज्योतिष विश्लेषण है इसके अलावा ओर कुछ भी नहीं है।।

गुरुवार, 4 सितंबर 2025

चंद्र ग्रहण २०२५

नमस्कार मित्रों इस वर्ष २०२५ का आखरी चन्द्र ग्रहण 7 सितम्बर को पड़ रहा है।।
किस अंक पर क्या प्रभाव होगा इस का निम्न प्रकार है 
1 अंक
के लिए ये ग्रहण साधारण रहेगा इस कारण कोई विशेष दिक्कत या परेशानी नहीं होगी।
2 अंक 
के लिए ये ग्रहण शुभ फल देने वाला नहीं है इस कारण सचेत और सावधानी रखे।
3 अंक 
के लिए ग्रहण मिला जुला असर देने वाला है इस कारण आपको धैर्य से काम करने की आवश्यकता है।
4 अंक 
के लिए ये शुभ या मिला जुला असर देने वाला है पर धन और मन पर नियंत्रण रखना होगा।
5 अंक
के लिए ये ग्रहण साधारण रहेगा इस कारण आपको अपने आप को संभाले रखना होगा क्योंकि बार बार आपको मन की समस्या होने की संभावना है।
6 अंक 
के लिए ये ग्रहण कठिन समय देने वाला है इस कारण आपको धैर्य और संयम से कार्य करना होगा।
7 अंक
के लिए ये ग्रहण साधारण रहेगा और दुर्घटना या लड़ाई झगड़ा होने या कानूनी मामलों में फंसने के योग बन सकते हैं।
8 अंक 
के लिए ये ग्रहण शुभ फल देने वाला है आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
9 अंक
के लिए ये ग्रहण साधारण रहेगा और मानसिक तनाव और दबाव रहेगा खुदको संयमित और धैर्यवान बनाए रखना उचित होगा।

***इस चंद्र ग्रहण से जिस भी अंक वाले को कोई भी समस्या हो तो महादेव की आराधना करें और चन्द्र ग्रह के उपाय करे या अपने अंक से जुड़े ग्रह को ऊर्जा प्रदान करें का मंत्र जप करें 

बुधवार, 3 सितंबर 2025

भारत का "वर्षफल"

सर्वप्रथम सभी देशवासियों को 15 अगस्त के शुभ अवसर पर हमारी तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं||
अब बात करते है भारत के वर्ष फल कि ये वर्ष भारत के लिए अच्छा रहेगा ऐसा नहीं लग रहा है खास कर 15 अगस्त से 15 नवंबर के बीच का  समय इस समय प्राकृतिक आपदा भूकंप, पहाड़ का खिसकना, अग्नि कांड, दुर्घटनाएं ओर सीमा पर युद्ध जैसे हालात होंगे कि पूर्ण संभावना है जनवरी में राजनीतिक उठा पटक और गुप्त शत्रु आर्थिक मात्रा में सक्रिय होंगे और आतंकी घटनाएं बढ़ जाएंगी और आंतरिक स्थिति भी सही नहीं होंगी 
उस समय कोई रोग के फैलने का सकेत मिल रहे हैं 
ओर एक पूर्ण विश्लेषण किया जाए तो आम जनता ओर सरकार के अनुसार तो ये वर्ष बिल्कुल भी शुभ नहीं है और देश की सुरक्षा के अनुसार देश अपनी सुरक्षा के लिए बड़े और बोल्ड निर्णय करेगा जिससे विश्व भी आश्चर्य चकित रह जाएगा सुरक्षा के लिए हथियारों के नए कानून बनाएगा समझौते करेगा और नए हथियार भी निर्मित करेगा 
विश्व से कुछ देशों के साथ संबंध में तनाव आयेगा और वो खराब हो सकते है डर कर भारत अब कुछ नहीं करेगा जो भी करेगा अपने अनुसार ही करेगा 

*****ये एक अंक ज्योतिषीय गणना मात्र है इसका कोई भी किसी भी तरह से कोई द्वेष या प्रेम की वजह से नहीं की गई है ||

पाकिस्तान और वर्ष 2026/2027

नमस्कार मित्रों आज हम पाकिस्तान की बात कर रहे है जिसका स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त 1947 है FACEBOOK मूलांक 5 है जो बुध ग्रह का अंक है भाग्यांक...