मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

व्यापार और वर्ष 2026

नमस्कार मित्रों
सर्वप्रथम हमारी तरफ से सभी व्यापारी बंधुओं को अंग्रेजी वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।।
वर्ष 2026 के राजा सूर्य ओर मंत्री बृहस्पति जी है इस कारण हम निम्न 10 भविष्य वाणी कर रहे हैं।। 

1- 
इस वर्ष व्यापार में महंगाई का दौर दिखाई देगा ये हर तरह की वस्तुओं और सेवाओं में होगा ख़ास कर उन चीजों में ज्यादा होगा जो पीले रंग की ओर लाल रंग की होंगी चाहे फिर वो खाद्य सामग्री हो या कोई धातु।

2- 
व्यापार में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जिसका कारण सरकार का नियमों में बदलाव या करवाई के कारण होंगे।

3- 
व्यापार में मंदी का असर अब दिखाई देगा जिसके कारण बहुत सारे लोगों को व्यापार में हानि होगी और व्यापार में बदलाव की तरफ की तरफ भी जाएंगे।

4- 
शेयर बाजार में कुछ शेयर ऊपर जाएंगे और कुछ अपने को नीचे ले जाएंगे इस कारण ध्यान से ट्रेडिंग करना चाहिए।

5- 
सरकार इस वर्ष नए व्यवसाय और व्यापार को शुरू करने वाले लोगों की सहायता करेगी और उनके लिए नई नीति और नियम बनाएगी जिससे नए व्यवसाय शुरू होंगे।

6- 
विदेश में जो लोग एक्सपोर्ट करते हैं वो अपने कार्यों में सावधानी बनाए रखें और बिना बीमा कराए कोई एक्सपोर्ट न करे अन्यथा किसी बहुत बड़ी हानि की संभावना है।

7- 
कर्ज से व्यापार करने वाले सावधानी रखे वरना धन हानि होगी।

8- 
कुछ व्यापार के सेक्टर में उन्नति होती हुई दिखाई देगी पर ये वो सेक्टर होंगे जहां पर सरकार का धन व्यय हो रहा होगा।

9- 
इस वर्ष मजदूरी ओर लागत के बढ़ने लगेंगे।

10- 
जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें तो अच्छा होगा।।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पाकिस्तान और वर्ष 2026/2027

नमस्कार मित्रों आज हम पाकिस्तान की बात कर रहे है जिसका स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त 1947 है FACEBOOK मूलांक 5 है जो बुध ग्रह का अंक है भाग्यांक...