बुधवार, 29 नवंबर 2023

WHATSAPP CHENNAL

हमारा व्हाट्सएप चैनल है जिस पर आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जुड़ सकते हैं हमारा क्यूआर स्कैन कर के भी हमारे चैनल से जुड़ सकते हैं और सभी नए अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
आशा है कि आपका सहयोग और समर्थन बना रहेगा।।

https://whatsapp.com/channel/0029VaCBkwt6BIEdBhN0mL08

मंगलवार, 14 नवंबर 2023

भारत और 2024

भारत और 2024.

ये वर्ष भारत के लिए साधारण ही रहने वाला है और वैसे ये वर्ष भारत के लिए कुछ मामलों में शुभ रहेगा 
वैसे ये वर्ष लोकतंत्र का वर्ष कहा जाए तो गलत नहीं होगा इस वर्ष लोक लुभावन कार्य ज्यादा होंगे क्योंकि ये वर्ष चुनाव का वर्ष है इस कारण अत्यधिक मात्रा में सत्ता की तरफ से कार्य होगे 
शनि प्रधान वर्ष होने के कारण है इस वर्ष न्यायालय की तरफ से कुछ ऐसे फैसले आयेंगे जो जनता के हित में और सत्ता के विरुद्ध होंगे ।।
महंगाई चर्म पर रहेगी जिससे जनता परेशान रहेगी और अन्न की कमी से जनता परेशान रहेगी 
जमीन, लोहअयस्क, खनिज पदार्थ और अन्य ऐसे पदार्थ में महंगाई चर्म पर होगी ।।
उत्तर भारत में वर्षा सामान्य रहेगी पर अन्य भारत में वर्षा न्यून रहेगी जिससे फसल उत्पादन में गिरावट जारी रहेगी जिससे किसान की स्थिति खराब होगी इसका असर सरकार पर पड़ेगा जो अच्छा नही है ।।
पश्चिम राज्यो में सरकारों में उठा पटक की स्थिति रहेगी और सत्ता परिवर्तन भी होने की स्थिति बनी हुई हैं।।
देश मे अंतरिक्ष के अंदर नई उपलब्धियां हासिल करेगा ।।
देश की सुरक्षा अंतरिक स्तर पर मजबूत होगी पर सीमा पर परेशानी बनी रहेगी।।
इस वर्ष वर्षा सामान्य रहेगी पर कुछ स्थानों पर वर्षा बाढ़ का रूप ले सकती हैं जिससे जनता को परेशानी होगी और सरकार को हानि। पूर्वोत्तर में पहाड़ खिसकने से हानि हो सकती हैं।।
इस वर्ष नौकरी पेशा लोगों को अपनी नौकरी बचाना भी एक युद्ध से कम नहीं होगा रोजगार की स्थिति अच्छी नहीं है इस कारण सरकार से सामने ये एक समस्या बनी रहेगी पूरे वर्ष।।
जनवरी माह में भूकंप और अग्नि कांड होने की संभावना है फरवरी और मार्च अप्रैल में कोई बीमारी जो महामारी बन सकती हैं इस समय प्रकोप रह सकता हैं जुलाई में गर्मी प्रचंड रूप दिखाएगी सितंबर में गर्मी के कारण फसल उत्पादन में गिरावट आ सकती हैं क्योंकि वर्षा कम होगी 

विश्व और 2024.

 इस वर्ष का राजा शनि और मंत्री चंद्र है इस कारण नव वर्ष में हर चीज में कमी दिखाई देगी और सत्ता और न्याय तंत्र के बीच में खींचतान जारी रहेगी 
इस वर्ष सत्ता व्यवस्था और जनता के बीच में एक दूरी दिखाई देगी महंगाई उच्चता पर होगी सभी देश की सरकार उसके सामने लाचार नजर आएगी जिससे जनता के अंदर सरकार के लिए विरोध का भाव रहेगा।
शनि लोक तंत्र का कारक है इस कारण जनता और राजशाही में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी।।
इस वर्ष शनि से हुई सभी पदार्थ महंगे होंगे जिससे कुछ लोग लाभ कमाएंगे वही कुछ लोग हानि का सामना करना पड़ सकता हैं।
पश्चिम दिशा में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी और वहा पर सत्ता की लड़ाई पूरे वर्ष दिखाई देगी और ये स्थिति पूरे पश्चिम देशों के अंदर दिखाई देगी जो पेट्रोल डीजल जैसे पदार्थों का मूल्य वृद्धि करवाएगा ।।
रोजगार में कमी आयेगी आर्थिक मंदी की मार से पूरा विश्व घिरा रहेगा व्यापार की कमी से नौकरी जायेगी बहुत सारे लोगों की।।
पश्चिम देशों में भूकंप और अग्नि कांड होंगे वर्षा सामान्य रहेगी पर सिर्फ पूर्व और उत्तर के देशों के अंदर ही अन्य स्थानों पर वर्षा की स्थिति न्यून रहेगी जिससे फसल उत्पादन कम रहेगा।।
हो सकता है कोई नई महामारी फैल सकती हैं जिससे विश्व कई देश परेशान रहेंगे और इसकी शुरुआत ठंडे स्थान के देशों से हो सकती हैं।।

सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम

मध्य प्रदेश का चुनाव पर भविष्यवाणी

कमल नाथ
 18/11/1946
मूलांक 9 भाग्यांक 4 है इस वर्ष का अंक 8 हैं चुनाव के समय शनि में बुध आ जायेंगे अगले वर्ष का इनका अंक 9 हैं मतदान दिवस तक 8 अंक है उसके बाद 9 अंक होगा 
इस चुनाव में कमल नाथ जी कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करेंगे पर यहां स्थिति अनुकूल तो दिखाई दे रही हैं पर असरदार नही लग रही हैं योजनाएं जो भी बनायेगे वो कितनी सफल होंगी 

शिवराज सिंह 
5 मार्च 1956
मूलांक 5 और भाग्यांक 2 है इनके इस वर्ष का अंक 6 हैं चुनाव के समय शनि का प्रभाव होगा ये चुनाव इनके लिए भी आसान नहीं होगा क्योंकि ये चुनाव इनके लिए भी युद्ध से कम नहीं है क्योंकि यहां पर अंत समय तक कुछ भी तय नही माना जा सकता हैं चुनाव दिनांक का अंक भी इनके अनुकूल नहीं है इस कारण ये चुनाव आसान नहीं होगा पर चुनाव परिणाम जो प्राप्त होंगे वो इनके पक्ष में आयेगे पर जीत कोई बहुत बड़े अंतर की होगी ये कहना मुश्किल है

चुनाव दिनांक 17 नवम्बर 2023

दोनो ही नेता मध्य प्रदेश में अपनी विजय का दावा करेंगे पर कमल नाथ जी मुख्यमंत्री बन पाएंगे ये कहना मुश्किल है
यही स्थिति शिवराज सिंह जी के लिए भी मध्य प्रदेश में बनी हुई है पर अंत में स्थिति में सुधार या परिवर्तन होने के योग हैं जो शिवराज सिंह जी के पक्ष में है
चुनाव परिणाम में दोनों पार्टी में कांटे की टक्कर होगी और जीत में अंतर भी ज्यादा नही होगा साधारण ही रहेगा ।।

*****ये जन्म दिनांक हमने गुगल से सर्च करके प्राप्त किया है इस कारण ये गलत भी हो सकती हैं जिसके कारण परिणाम भी बदल सकते हैं।।

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023

फेसबुक पेज हमारा

#फेसबुकपेज

 हमारा फेसबुक पेज से भी आप जुड़ सकते हैं

उसका नाम भी आप फेसबुक पर सर्च कर के हमारे पेज को फॉलो कर सकते हैं जिस पर नियमित रूप से पोस्ट की जाती हैं।।

किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है अगर हमारे पेज को सर्च करने में तो आप इस QR को स्कैन कर के हमारे पेज पर जा सकतें हैं।।

सभी देशवासियों का हमारे फेसबुक पेज पर स्वागत है।।



भारत का वर्षफल 2023

#वर्षफल_भारत 

#15अगस्त
#वन्देमातरम
आज हम जो भी वर्षफल निकाल कर लाए हैं भारत का वो भारत की स्वतंत्रता दिवस के आधार पर हमारी गणना कर के आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।।
सर्वप्रथम हमारी तरफ से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।
ये वर्ष भारत के लिए जनता के अनुसार कहूं तो अच्छा कम साधारण ही रहेगा क्योंकि इस वर्ष महंगाई अपने चरम पर होगी जो जनता की परेशानी को अत्यधिक मात्रा में बढ़ा देगी जो अहसहनीय स्थिति में होगी 
पर वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत होगी जिससे अमेरिका और यूरोप के देशों के लिए समस्या हो सकती हैं
भारत इस वर्ष अपनी शर्तों पर कार्य करेगा और अपनी शक्ति को बढ़ाएगा और दूसरे देशों को मजबूर करेगा कि उसका दे
इस वर्ष भारत में महत्वपूर्ण कानून संशोधन होंगे और नए और विवादित कानून आयेंगे जिससे देश में दो पक्ष हो जायेंगे सरकार को विरोध का सामना करना पड़ेगा
सरकार अपनी नीति और रीति पर ही चलेगी और व्यापार और उद्योग में नए विचारों का आगमन हो सकता है सरकार की सहायता मिलेगी
इस वर्ष पूरे देश में आध्यात्मिकता और धामिकता का बोलबाला रहेगा जिससे देश में माहोल खराब हो सकता है इसकी पूरी संभावना है 
वर्षा ऋतु में साधारण ही रहेगा जिससे अन्न की उत्पत्ति कम होगी जिससे महंगाई बढ़ेगी 

अरविंद केजरीवाल जी का वर्षफल।।

 अरविंद केजरीवाल जी का वर्षफल।।

आज हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वर्षफल लेकर आए हैं इनका जन्म दिन 16 अगस्त को हुआ है और हमारी जो भी अंक ज्योतिष से गणना कर रहे हैं वो इनकी जन्म तिथि के अनुसार ही है।।

सर्वप्रथम हमारी तरफ से "अरविंद केजरीवाल" को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।।

अब बात करते हैं इनके वर्षफल कि ये वर्ष इनके लिए शुभ तो नही कहा जा सकता है पर मिला जुला फल देने वाला जरूर है जिसकी शुरुआत तो इनके अनुसार कर रहा हैं पर को इस अंत इस वर्ष का होगा वो इनको परेशान करने वाला हो सकता है।।

ये गणना सिर्फ 16 अगस्त 2023 से लेकर 15 अगस्त 2024 तक के लिए ही है।।

अभी जो भी अरिवंद जी करना और करवाना चाहेंगे अपने मित्रो से और विरोधियों से कार्य करवा लेंगे इनकी अपनी नीति और रीति बिल्कुल साफ है इसमें इनको कोई भी भ्रम नहीं है 

इनका शुभ समय 16 अगस्त से 3अक्टूबर तक और 1 दिसंबर से 21 जनवरी तक और 12 फरवरी से 11 अप्रैल तक है इस समय में जो भी वो करेंगे वो इनके हित में होगा ।।

इनके लिए मुस्किल समय 4 अक्टूबर और 30 नवंबर के दौरान इनको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती हैं इसी समय हो सकता है इन पर कोई कानूनी मामलों की समीक्षा शुरू हो जाए और जांच के आदेश भी आ सकते हैं इनकी राजनीति में ज्यादा कोई सुधार और बदलाव दिखाई नहीं देगा जो जैसा चल रहा है वैसा बनाए रखना एक चुनौती होगी और अप्रैल में भारत में आम चुनाव होंगे जो अरविंद जी के लिए एक यक्ष प्रश्न होगा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना ताकि इनकी स्थिति राजनीति में ज्यादा अच्छी हो और इसके 15 जून से 15 अगस्त तक का जो समय है वो इनके लिए बहुत कठिन होगा क्योंकि इस समय इनके सारे विरोधी इन पर साथ हमला करेंगे जो इनके लिए आसान नहीं होगा राजनीति और निजी रूप से बहुत हानि पहुंचा सकते हैं ।। 

इस वर्ष अरविंद जी अपनी बुद्धि और विवेक और ज्ञान से अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे और प्रचारित भी कर सकेंगे विरोधी इनको गिराने में लगे रहेंगे जो समय समय होगा पर ये अपने आप को संभाल लेंगे।।

अरविंद जी की मुख्य समस्या अपनी वाणी है जो उनके विरोधियों को नए मौके देती रहती हैं उन पर हमले करने की कभी कभी अरविंद जी आत्ममुघ्ता में इस बात का ध्यान नहीं देते हैं कि वो क्या बोल रहे हैं और कैसे बोल रहे हैं और किसको बोल रहे हैं।।

असली परीक्षा तो अरविंद केजरीवाल जी की आम चुनाव के बाद होगी उस समय इनके लिए अपने आप को स्थिर रखना बहुत कठिन होगा ।।


***ये एक अंक ज्योतिष गणना है जिसको अंक ज्योतिष के अनुसार कर के बताया गया है इसके अलावा अन्य कुछ भी नहीं है।।

नरेंद्र मोदी का वर्षफल 2023

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का वर्षफल।। 

#वर्षफल।।


 हम बात कर रहे हैं "प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी" का वर्षफल लेकर आए हैं जिनका जन्म दिनांक 17 सितंबर 1950 हैं।।

सर्वप्रथम हमारी तरफ से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को हमारी तरफ से जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।।

ये वर्ष इनके लिए अच्छा रहेगा पर जब वर्ष 2024 की शुरुआत होगी वहा से स्थितियों में परिवर्तन शुरू होगा वैसे कोई ज्यादा परेशानियां आएंगी ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है।।

4 दिसंबर से 3 जनवरी, इस समय मोदी जी कोई कानूनी सुधार का काम करने का प्रयास करेंगे जिससे देश में विरोध प्रदर्शन होगे।।

20 मार्च से 7 मई, इस समय मोदी जी की मुख्य भूमिका होगी मुख्य चुनाव में भाजपा को फिर से विजय दिलाने की जिम्मेदारी इनके ही कंधो पर होगी ।।

27 अगस्त से 16 सितंबर इस समय मोदी जी को अंतर विरोध और सहयोगी दलों को एक जुट रख कर सरकार चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा और सभी समय समय पर इनको परेशान करेंगे पर किसी तरह की कोई हानि होती हुई दिखाई नहीं दे रही है।।

 इसके अलावा बाकि समय इनके लिए अनुकूल रहेगा और जो ये योजनाएं बनायेगे वो पूरी होंगी पर इस वर्ष मोदी जी की कार्य प्रणाली या कार्य शैली में बदलाव दिखाई देगा जो उनकी छवि के विपरीत होगा 

इस वर्ष मोदी जी के विरुद्ध कुछ आरोप भी लगाए जायेंगे जो इनकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं पर इससे इनकी ताकत और क्षमता को कम नही कर सकते हैं।।



****ये एक अंक ज्योतिष्य गणना के आधार पर हमारी ये बाते की गई है और इनकी जन्म दिनांक हमारे द्वारा गूगल से ली गई है।।

इंडिया या भारत

#इंडिया_या_भारत
आज कल ये चर्चा बहुत ज्यादा हो रही हैं कि देश का नाम क्या रहना चाहिए वैसे तो ये मुद्दा राजनेतिक है और इससे हमारा कोई संबंध है और न ही इसमें जाना चाहते हैं।।
पर कोन सा नाम देश के लिए सही होगा इसकी जानकारी अंक ज्योतिष के अनुसार देने का प्रयास कर रहे हैं।।
भारत या इंडिया को स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 को मिली थी उसी के आधार पर हम ये सब गणना कर रहे हैं
देश का मूलांक 6 हैं जो 15 जो जोड़ने पर आ रहा है भाग्यांक 8 हैं जो 15+8+1947 को जोड़ने से आ रहा हैं 
India 9+5+4+9+1=28=1
अब आपके सामने इंडिया नाम का नामांक है 1 जो सूर्य का अंक है मूलांक 6 शुक्र का अंक और भाग्यांक 8 शनि का अंक है दोनो ही सूर्य के मित्र नहीं है इस कारण देश में कभी भी समन्वय की स्थिति नहीं होती है इस कारण सबने देखा होगा कि देश को हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए अत्यधिक मात्रा में कार्य करना पड़ा है और अन्य देश हमारा साथ नही देते थे  ।।
Bharat 2+8+1+9+1+2=23=5
अब बात करते हैं भारत नाम के नामांक की इसका अंक 5 है जो बुध का अंक है वो शुक्र और शनि दोनों का मित्र अंक है ।।
इस कारण मूलांक भाग्यांक और नामांक तीनों में मित्रता होने पर अत्यधिक मात्रा में सफलता प्राप्त होगी और देश उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा।।

गणेश चतुर्थी पर्व और उसकी सावधानियां।।

गणेश_चतुर्थी

गणेश चतुर्थी के पर्व पर कुछ बातें।।

सर्वप्रथम हमारी तरफ से सभी देशवासियों को गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।।

आज कल सभी लोग गणेश चतुर्थी पर्व को बहुत ही ज्यादा धूमधाम और हर्षो उल्लास के साथ मनाते हैं
पहले ये पर्व सिर्फ महाराष्ट्र में ही मनाया जाता था पर अब पूरे देश में इसको मनाया जा रहा हैं जिस तरह से महाराष्ट्र में मूर्ति स्थापना और विसर्जन की जाता हैं वैसे ही बाकि देश के राज्यों में भी इस उत्सव के रूप में मनाया जाना शुरू कर दिया है जो कि एक अच्छी बात है
इसी पर्व को मानते समय आपसे कोई गलती न हो और आपको ईश्वर का आशीर्वाद मिले और मनोकामना सिद्ध हो इसके लिए आपको कुछ जानकारी लेकर आपके पास आए हैं।।

1- घर में मूर्ति स्थापना करते समय इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति आपकी दस उंगलियों से बड़ी नही होनी चाहिए।।
2- मूर्ति बैठे हुए और मुस्कुराते हुए गणपति जी की होनी चाहिए।।
3 - मूर्ति में गणपति नाचते हुए या और कुछ करते हुए नही होने चाहिए।।
4 - मूर्ति में गणपति जी की सूंड बाई तरफ होनी चाहिए क्योंकि दाई तरफ सूंड वाले गणपति सिर्फ मंदिर में ही स्थापित होते हैं।।
5 - मूर्ति में गणपति जी का रंग काला लाल और भूरा नहीं हो तो अच्छा रहेगा।।
6 - गणपति की मूर्ति को घर में या बाहर में स्थापित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वहां पर कोई शौचालय, नाली और सीढ़ी जैसा कोई स्थान नहीं होना चाहिए।।
7 - गणपति जी को भोग में फल या मोदक या लड्डू ही लगाए पर तुलसी का उपयोग बिलकुल भी नहीं होता है।।
8 - गणपति जी को नियमित रूप से दूर्वा अर्पित करें।।
9 - इस समय गणपति चालीसा, गणपति संकट नाशक स्तोत्र, अथर्वशीष स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।।
10 - गणपति जी की पूजा आराधना करते समय शुद्धता का अवश्य रखें।।
11 - गणपति जी का विसर्जन कमसे कम 3 दिन के बाद ही करें जहां तक हो सके पूरे 10 दिन तक स्थापना रखें और संभव न हो तो 3, 5 और 7 या 9 दिन पर विसर्जन करें।।
12 - गणपति जी पूजा और आराधना का एक समय निश्चित करके ही कार्य करेंगे तो मन वांछित फल मिलता है।।
13 - पूजा और आराधना करने के बाद क्षमा प्रार्थना गणपति जी जरूर करें।।
14 - गणपति जी मूर्ति स्थापना शुभ मुहूर्त में करें जो किसी ज्योतिषी से या अन्य किसी से जान ले और शुभ मुहूर्त न जानकारी हो तो शुभ चौघड़िया देख कर भी कर सकते हैं।।
15 - गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसी मान्यता है इस दिन चंद्र दर्शन करने से अकारण बदनामी और कलंक लगता है और इस दिन अगर चंद्र दर्शन हो जाए तो गणपति जी से क्षमा प्रार्थना करें।।


*****मादक पदार्थों और मांसाहार से दूर रहें तो अच्छा होगा।।

*****वैसे ईश्वर भावना को ध्यान में रखते हैं इस कारण वेभावता में धन व्यय न करें जितनी आपकी आर्थिक स्थिति हो उसी के अनुरूप कार्य करें।।

राजस्थान चुनाव परिणाम भविष्यवाणी

राजस्थान चुनाव
चनाव दिनांक - 25-11-2023
7+2+7+8=6

हम बात कर रहे हैं राजस्थान में होने वाले चुनाव के बारे मे !!
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी 

इनकी जन्म दिनांक 3 मई 1951 है इनका मूलांक 3 और भाग्यांक 6 हैं।।
इस वर्ष का इनका अंक भी 6 है और जब चुनाव होंगे उस समय राहु का समय आ जायेगा जिसके कारण इनकी चुनाव नीति या रणनीति जो भी ये बना कर कार्य करेंगे वो फलीभूत नही होगी जहां ये अपनी जीत तय मानेगे वही परिणाम बदले हुए आयेंगे अप्रत्याशित कही जीत तो कही हार होगी इनके नेतृत्व में चुनाव काल में सभी पूर्व नेता और विरोधी अंतरिक गतिरोध से परेशान करेंगे और चुनाव में कम अन्य कार्य में अत्यधिक समय देना होगा।।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी

इनकी 8 मार्च 1953 जन्म दिनांक है 8 मूलांक और 2 भाग्यांक है इनके इस वर्ष का अंक 9 हैं इस कारण ये सभी कार्य जल्दबाजी में करेंगी जो इनकी राह मुश्किल बना सकते है इनके अनुरूप कार्य नहीं होने पर ये कुछ भी चुनाव में विशेष कार्य नही करेंगी जिससे इनको किनारे करने की प्रयास किया जाएगा पर फिर भी ये चुनाव इनको विजय दिलाएगा क्योंकि इस समय शुक्र की दशा होगी जो बिना कुछ किए ही सब कुछ प्राप्त होगी और इनके कद को बनाए रखेगा।।

भाजपा राज्य अध्यक्ष सी पी जोशी जी

 4 नवम्बर 1975 जन्म दिनांक है 4 मूलांक 1 भाग्यांक है सी पी जोशी जी के लिए चुनाव आसान नहीं है अत्यधिक मात्रा में मानसिक शारीरिक श्रम करना पड़ेगा और विरोध और सहयोगी के बीच में समजस्य स्थापित करने में बहुत कठिनाई होगी क्योंकि सब अपने अपने तरीके से कार्य करना चाहेंगे पर इनके इस वर्ष का 4 हैं जो ये बता रहा हैं कि अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त होंगे 4 अंक राजनीति का अंक है सफलता तो दिला देगा पर श्रेय इनको प्राप्त नहीं होगा ।।
इससे ये निर्णय कर सकते हैं कि भाजपा राजस्थान में जीत कर सरकार बना सकती हैं पर साधारण विजय होगी ।।
इस तरह से ये सिद्ध हो रहा हैं कि बीजेपी की सत्ता में आना तय है।।
****ये जन्म दिनांक हमने गुगल से सर्च करके प्राप्त किए हैं और उसी के आधार पर हमने ये सारी गणना की हैं।।
****हो सकता हैं ये गलत जानकारी हो तो परिणाम भी गलत हो सकते हैं।।

पाकिस्तान और वर्ष 2026/2027

नमस्कार मित्रों आज हम पाकिस्तान की बात कर रहे है जिसका स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त 1947 है FACEBOOK मूलांक 5 है जो बुध ग्रह का अंक है भाग्यांक...